धनौरा: गजरौला मोगा होटल के सामने तेज रफ्तार प्राइवेट बस डिवाइडर में घुसी चार साल की बच्ची की मौत दो घायल एक की हालत गंभीर
गजरौला नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार प्राइवेट बस डिवाइडर में घुसी चार साल की बच्ची की मौत, दो घायल एक की हालत गंभीर, सोमवार की देर रात हाईवे स्थित मोगा होटल के सामने मुरादाबाद से चलकर दिल्ली की ओर जा रही प्राइवेट बस डिवाइडर में घुस गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लखीमपुर खीरी के रहने वाले रामनरेश व उनकी पत्नी नीतू देवी बेटी बेबी भी बस में थे।