धनौरा: गजरौला चौपला यातायात चौकी के सामने तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी फिल्मी स्टाइल में पलटी चालक घायल
रविवार की देर रात चौपला यातायात पुलिस चौकी के सामने तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद फिल्मी स्टाइल में पलटी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, सोमवार की दोपहर घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल होने लगा, बताया गया कि चालक घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।