बहोरीबंद: पटोरी स्थित सायलो बैग केंद्र पर गेहूं खरीदी में गड़बड़ी के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल
कटनी जिले के बहोरीबंद तहसील क्षेत्र के पटोरी स्थित सायलो बैग केंद्र पर गेहूं खरीदी में अनियमितताओं के विरोध में किसानों ने आज बुधवार दोपहर करीब 2 बजे प्रदर्शन किया किसानों का आरोप है कि खरीदी प्रक्रिया में देरी और मनमानी की जा रही है। मौके पर पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों ने किसानों का समर्थन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जताई।