बीकानेर: रानी बाजार में महिला से मारपीट कर सोने की चेन छीनी गई, मामला दर्ज
बीकानेर के रानी बाजार क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट कर सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। घटना 3 अप्रैल शाम की है, जहां केईएम रोड स्थित गोपीचंद भाटिया की दुकान के पास हुई। पीड़िता ने कोटगेट थाने में रिपोर्ट दी कि हेमलता नामक महिला ने उसे रोककर रिश्तेदारी को लेकर विवाद किया और गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ मारे। आरोप है कि हेमलता ने उसके गले से सोने की