बांका: भागलपुर-हंसडीहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित ट्रक पलटा, 6 वर्षीय मासूम की हुई मौत, तीन मवेशी भी मरे
Banka, Banka | Jul 4, 2026 भागलपुर-हंसडीहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे पलटकर एक घर के पास जा गिरा, जिसकी चपेट में आने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन मवेशियों की भी जान चली गई, जबकि एक भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई।