सिरसागंज: सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ, नगर में धूमधाम से निकली भव्य घटयात्रा, 8 दिन चलेगा आयोजन
सिरसागंज नगर में विश्व शांति और जनकल्याण की भावना के साथ श्री 1008 सिद्ध चक महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। यह धार्मिक आयोजन 4 से 12 अप्रैल तक दिगम्बर जैन मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न होगा। नगर के मैनरोड स्थित श्रेयांशनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य घटयात्रा निकाली गई।