धनौरा: गजरौला शहर में स्थित श्री नारायण सिंह स्मारक इंटर कॉलेज की 3 छात्राएं प्रदेश की टॉप सूची में हुईं शामिल
श्री नारायण सिंह स्मारक इंटर कॉलेज के तीन बच्चों ने प्रदेश की टॉप 10 सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। यहां पर इंटरमीडिएट की छात्रा साक्षी ने 96.80 से प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। इसी कॉलेज की छात्रा मान्या ने 95.4 आठवां स्थान प्राप्त किया है। जबकि हाईस्कूल में इस कॉलेज की छात्रा श्रेया चौहान ने 97.00 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।