धनौरा: बछरायूं के गांव अफजलपुर में लूट मेहंदी के पास गुरुद्वारे के पास तेंदुआ और उसका बच्चा दिखाई दिया, आसपास के लोग परेशान
आपको बता दे की बछरायूं क्षेत्र के गांव अफजलपुर लूट मेहंदी में स्थित गुरुद्वारे के पास गुरुवार सुबह 10:30 पर एक तेंदुआ में उसके बच्चे दिखाई दिए, बताया जा रहा है कि गुरुद्वारे के ज्ञानी गुरमीत सिंह समरसेबल चलाने के लिए गए तो उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। उन्हें देखकर वहां से फरार हो गया लेकिन उसका एक बच्चा वहीं रह गया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।