धनौरा: मंडी धनौरा के गांव पिपली में कार से स्टंट करते युवकों का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस मामले की जांच में जुटी
धनौरा तहसील क्षेत्र में लगातार स्टंट बाजी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस भी इन पर लगातार कार्रवाई कर रही है। लेकिन युवा भी मानने को तैयार नहीं है। इंस्टाग्राम व फेसबुक पर फॉलोवर बढ़ाने के चक्कर में युवा अपनी जान के साथ खिलवाड़ करते हैं। ऐसा ही एक मामला थाना क्षेत्र के गांव पिपली से सामने आया है। हालांकि यह वीडियो गुरुवार शाम 4:00 बजे का बताया जा रहा है।