धनौरा: बछरायूं के एक गांव की विवाहिता प्रेमी के साथ फरार, पुलिस ने किया बरामद, मेडिकल कराने पहुंची पुलिस
आपको बता दे की बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता 14 अप्रैल को प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। इसके बाद परिवार के लोगों ने थाने में शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने बुधवार को विवाहिता को बरामद कर लिया और गुरुवार को लगभग 1:00 बजे गजरौला समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल कराने के लिए पहुंची।