जलालाबाद: गांव चक चंद्र सेन में गांव के ही लोगों ने घर में घुसकर महिला से की मारपीट, महिला ने थाने में की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव चक चंद्रसेन निवासी महिला रुचि ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके पति ज्ञानेश सिंह से गांव के संजय पुत्र सूरजपाल से सुबह के समय कुछ कहा सुनी हो गई थी। जिसको लेकर उक्त संजय अपने बहनोई गुड्डू सिंह के दरवाजे पर जाकर गाली गलौज करने लगने। आरोपियों ने महिला से मारपीट की।