जलालाबाद: गांव चंदियुरा बहादुरपुर में महिला से पड़ोसियों ने की मारपीट, पीड़िता ने दी तहरीर
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांवचंदियुरा बहादुरपुर निवासी महिला मनोरमा ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके पड़ोस के ही वीरेंद्र व खजांची आदि ने शराब पीकर गंदी-गंदी गालियां दी। गाली देने का विरोध करने पर लात घुसो व डंडों से पीट दिया।जिससे वह चोटिल हो गई.। महिला ने न्याय की गुहार लगाई है।