गुरारू: ग्राम पंचायत कनौसी में पैतृक जमीन हड़पने की साजिश, 32 डिसमिल जमीन कुटरचित दस्तावेजों से बेची गई
Guraru, Gaya | Jul 23, 2026 ग्राम पंचायत कनौसी निवासी रंजीत कुमार चौरसिया ने अपनी पैतृक जमीन को जाली दस्तावेज के जरिए हड़पने की साजिश रचने के आरोप में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। रंजीत कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनके पिता ने वर्ष 1980 में विक्रेता जमादार यादव से 48 डिसमिल जमीन का केवला कराया था। उक्त जमीन पर परिवार का कब्जा 1980 से लगातार 2025 तक रहा है।