सागर नगर: सागर कलेक्टर ने पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रंस स्कीम के तहत 6 बच्चों को लाभान्वित किया
कलेक्टर संदीप जीआर ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन्स् स्कीम के अंतर्गत 6 बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनको लाभान्वित किया। मंगलवार को बच्चों को कलेक्टर कार्यालय में आमंत्रित कर उनसे मुलाकात की और बच्चों की पढ़ाई एवं उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में चर्चा की। साथ ही पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन्स् स्कीम के तहत पात्र बच्चों को उनकी आर्थिक सहायता दी गईं।