खिजरसराय: खिजरसराय में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग हुए घायल
खिजरसराय थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाना मोड़ के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें कपसिया गांव के सत्यम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया ।जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिजरसराय में भर्ती कराया गया । जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे गया रेफर कर दिया।