ग्वालियर गिर्द: चंबल में रेत के अवैध उत्खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से मांगा जवाब
चंबल नदी में अवैध रेत खनन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों को कड़ी फटकार लगाई है।कोर्ट ने माना कि क्षेत्र में संगठित अवैध खनन नेटवर्क सक्रिय है और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों का इस्तेमाल कानून से बचने के लिए किया जा रहा है।सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अब केवल जुर्माना लगाना पर्याप्त नहीं होगा।