सिधौली: परसदा में घर में झगड़े के दौरान पति ने पत्नी को बांका मारकर बुरी तरह जख्मी किया, बेटों ने पिता की जमकर पिटाई की
जनपद के मार्केट थाना क्षेत्र के परसदा गांव में घर में हुए विवाद के दौरान पति ने पत्नी को बांका मार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था जिसके बाद गुस्से में आकर बेटों ने अपने पिता की जमकर पिटाई कर दी बेटों की पिटाई से पिता गंभीर रूप से जख्मी हुआ था जिनको उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है।