पिंड्रा: रूपापुर में होटल के कमरे में छात्रा की हत्या, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई गई, जांच में जुटी पुलिस टीम
वाराणसी में बुधवार को मिर्जामुराद थान क्षेत्र में घर से कॉलेज के लिए निकली छात्रा का होटल के कमरे में शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वही होटल के कमरे में छात्रा के साथ रुका युवक मौके से फरार है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में छात्रा की हत्या की आशंका जताई जा रही है।