पिंड्रा: बिरापट्टी में वाराणसी विकास प्राधिकरण का चला बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग को किया गया ध्वस्त
वाराणसी में सोमवार को वाराणसी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने रिंग रोड किनारे बिरापट्टी में हो रहे अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई किया। बुलडोजर से अवैध प्लाटिंग के निर्माण को ध्वस्त कर प्लाटिंग करवाने वाले को नोटिस दिया गया। बिना ले आउट पास करवाए प्लाटिंग के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।