पिंड्रा: चंदापुर में मंदिर के सामने अवैध दीवार हटाने की मांग को लेकर हंगामा, पुलिस बल गांव में तैनात
वाराणसी में सोमवार को चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर में विगत दिनों प्राचीन हनुमान मंदिर के सामने दिवाल खड़े किए जाने का मामला तूल पकड़ लिया है। हिंदूवादी संगठनों ने दिवाल हटाया को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। शांतिव्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।