भिवानी: बवानी खेड़ा में बैंक के बाहर से इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी पुलिस ने किया मामला दर्ज सीसीटीवी में घटना हुई कैद
बवानी खेड़ा स्थित हुड्डा कॉलोनी निवासी चन्द्रभान ने बताया कि वह वीरवार को बवानी खेड़ा स्थित एचडीएफसी बैंक में लेन-देन के लिए लगभग ढाई बजे अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर गया। इलेक्ट्रिक स्कूटी को उसने बैंक के बाहर खड़ा करके बैंक के अंदर चला गया। कुछ देर बाद जब बैंक से बाहर आया और स्कूटी को देखा तो वह अपनी जगह पर नहीं थी।