भिवानी: भिवानी की न्यू विद्यानगर कॉलोनी निवासी एक युवक से कृषि विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 6 लोगों ने ठगे 10 लाख रुपए
राहुल पुत्र विजय कुमार न्यू विद्या नगर निवासी ने पुलिस को बताया कि मैं नेशनल लेवल का कुश्ती खिलाड़ी हूं और कुश्ती प्रतियोगिताओं के लिए भाग लेने के लिए अलग अलग जगह जाता था इस दौरान मेरी दो युवकों से दोस्ती हो गई इनमें उन्होंने मुझे कहा कि उनके दोस्तो की दिल्ली में जान पहचान है जो सरकारी नौकरी लगवा देंगे उनकी बातों में आकर मैंने उनके दोस्त को 10 लाख रुपए दिए।