भिवानी: भिवानी छोटी काशी के विभिन्न मंदिरों में चढ़ाई 10 हजार कांवड़ लगी लंबी लंबी कतारें
भिवानी में शिवरात्रि का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। पहले हरिद्वार से लाईं गई करीब सैंकड़ों डाक कांवड़ियों ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया। छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध भिवानी शिवमय हो गई। शहर के करीब 700 मंदिरों में करीब 10 हजार कांवड़ चढ़ाई गई। सभी मंदिरों में शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही।