उदवंत नगर: मलथर से पुलिस ने एक अज्ञात शव किया बरामद
4 मार्च मंगलवार को 2 बजे पुलिस ने एक शव बरामद किया। खबर लिखें जाने तक शव का पहचान नहीं हो सका है। पुलिस अधिकारियो ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि मलथर बधार मे पकड़ी के पेड़ पर गर्दन मे गमछा बंधा हुआ एक शव लटका है। घटना स्थल पर पहुंच शव को पुलिस ने पेड़ से उतरा एवं पोस्टमार्टम को आरा सदर अस्पताल भेज दिया।