उदवंत नगर: तेतरिया गांव में किशोर की मौत के मामले में उदवंतनगर थाने में एक युवक के खिलाफ नामजद केस दर्ज हुआ
3 मार्च सोमवार को 4 बजे किशोर के हुई मौत मामले मृत किशोर के पिता के व्यान पर तेतरिया निवासी अंशु कुमार नामक युवक के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी पुलिस ने दर्ज किया। पुलिस अधिकारियो ने बताया कि गत 2 मार्च को तेतरिया मे एक शादी समरोह था। उसी समय हर्ष फायरिंग हो रहा था। तभी किशोर को सर मे गोली लग गया। इलाज को परिजन द्वारा पटना लाया गया जहा पर किशोर कि मौत हो गई थी।