उदवंत नगर: तेतरिया गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान एक किशोर की गोली लगने से हुई मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया
3 मार्च रविवार को 9 बजे तेतरिया गांव में गोली लगने से एक किशोर के मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जामकर प्रदर्शन किया। जानकारी पाते ही स्थानीय पुलिस पहुंची एवं प्रदर्शनकारियों को समझा कर सड़क जाम हटवाया। मृतक का किशोर का पहचान तेतरिया निवासी सिंटू कुमार के आठ वर्षीय आशीष कुमार के रूप मे हुआ।