डुमरांव: नए भोजपुर थाने का एसपी ने किया निरीक्षण, मार्च तक नए भवन का निर्माण शुरू होने की उम्मीद जताई, दिए जरूरी निर्देश
Dumraon, Buxar | Jan 27, 2025 एसपी शुभम आर्य ने नया भोजपुर थाने का सोमवार की शाम 5 बजे में निरीक्षण किया। एसपी के पहुंचते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान एसपी ने थाने में तैनात पुलिस पदाधिकारियों से केस संबंधित जानकारियां ली। उनके साथ एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी और सीआई श्रीनाथ कुमार मौजूद रहें। देर शाम तक सभी अनुसंधानकर्ताओं के केसों का रिव्यू एसपी ने किया।