डुमरांव: नया भोजपुर फ्लाईओवर के पास मुर्गी चारे की बोरियों में छिपाकर रखे 4662 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
Dumraon, Buxar | Jan 27, 2025 नया भोजपुर पुलिस ने नया भोजपुर फ्लाईओवर के समीप एक ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। तस्करी की तरकीब ऐसी की पुलिस ने भी दांतों तले उंगलियां दबा ली। मुर्गी चारे के दानों से भरी बोरियों के भीतर बड़ा तहखाना बनाकर 4,662 लीटर अंग्रेजी शराब चंडीगढ़ से लाई रही थी। इस मामले में पुलिस ने चालक सह तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है