देवबंद: पुलिस ने शिवा हत्याकांड के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, अस्पताल में भर्ती
सहारनपुर के देवबंद में हुए चर्चित शिवा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बुधवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।