चूरू: रेलवे क्वार्टर में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय गार्ड का शव, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
Churu, Churu | Jul 1, 2025 चूरू के रेलवे क्वार्टर में एक गार्ड का शव फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर मोर्चरी में रखवाया। मृतक रेलवे गार्ड देशराज यादव नीम के थाना के गांव बावड़ी का रहने वाला था, जो चूरू के रेलवे क्वार्टर में अकेला रहता था। शादीशुदा 35 वर्षीय देशराज दो बेटियों का पिता था।