दीवाली से पहले बड़ा तोहफा,
नगरपालिका ने 14 लाभार्थियों को सौंपा एक-एक लाख रुपये का चेक
एक हजार परिवारों को योजना का लाभ देने का लक्ष्य
नगरपालिका अनूपगढ़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 14 लाभार्थियों को तीसरी किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये का चेक सौंपा गया है। चेक मिलते ही लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी छा गई और उन्होंने इसे दीवाली का सबसे बड़ा तोहफा बताया।
नगरपालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष निखिला मोहित छाबड़ा ने सभी 14 लाभार्थियों को एक-एक लाख रुपये के चेक वितरित किए। इस तरह कुल 14 लाख रुपये की राशि लाभार्थियों को दी गई।
पालिकाध्यक्ष निखिला मोहित छाबड़ा ने आज शुक्रवार को कहा कि नगरपालिका का लक्ष्य 1 हजार परिवारों को इस योजना का लाभ दिलवाने का है। कोई भी पात्र परिवार इस योजना से वंचित नहीं रहेगा।
ईओ बब्बू ने कहा कि यह योजना केंद्र होता जो सरकार की बड़ी महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने कहा कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करवाया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा गरीब परिवारों तक इस योजना की जानकारी पहुंचे और वे अपना आवेदन कर सकें।
भाजपा नेता मोहित छाबड़ा ने कहा कि सरकार की इस योजना से गरीब परिवारों को छत मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हर गरीब के पास अपना पक्का मकान हो, और उसी सपने को अनूपगढ़ में साकार किया जा रहा है।
लाभार्थियों ने कहा कि एक लाख रुपये की तीसरी किस्त मिलने से अब उनका अधूरा मकान पूरा हो जाएगा। इस बार की दीवाली वे अपने पक्के घर में मनाएंगे।