पाटन: ग्राम जतांशी में शराब पीने के विवाद पर रिश्तेदार आरोपी ने किया युवक पर हमला गंभीर हालत में इलाज के लिए भर्ती
Patan, Jabalpur | Jun 11, 2026 कटंगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने गुरुवार दोपहर लगभग 1:00 बताया कि कटंगी की ग्राम जटाशी में शराब पीने पर से दो रिश्तेदारों का आपस में विवाद हो गया।जिसमें चिन्नू बर्मन के ऊपर संजू बर्मन ने रॉड से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे कटंगी अस्पताल लाया गया जहां से जबलपुर रेफर कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।