शिवहर: तरियानी के गौरी शंकर मठ के पास हुआ सड़क हादसा, जांच में जुटी पुलिस
तरियानी थाना क्षेत्र के गौरी शंकर मठ के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां एक अनियंत्रित कार ने सबसे पहले बिजली की पोल में ठोकर मारी है. बिजली के पोल को तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराया है. इस भीषण सड़क हादसा में किसी भी तरह का कोई हताहत नही हुआ है. सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित है. वहीं घटनास्थल पर तरियानी थाना पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है।