शिवहर: हरनाही में नव विवाहिता की हत्या कर शव किया गायब, नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज
नगर थाना क्षेत्र के हरनाही गांव में नव विवाहिता की हत्या कर शव गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है. नव विवाहिता की मां सीतामढ़ी के मेजरगंज थाना क्षेत्र के मरपा गांव निवासी चंपा देवी ने नगर थाना में केस दर्ज करवाई हैं जिसमें हरनाही गांव निवासी मृतक महिला के पति मुकेश पासवान तथा परिजन प्रमोद पासवान, आमोद पासवान सहित आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करवाई है।