पटना ग्रामीण: बेऊर थाना क्षेत्र में 12 फरवरी को घर में हुई चोरी, 5 अभियुक्त गिरफ्तार
पटना पुलिस ने घर में चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. 12 फरवरी को पटना के बेउर थानान्तर्गत 70 फीट के पास एक मकान में चोरी की घटना हुई थी. पुलिस द्वारा घटना के संबंध में तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के क्रम में घटना में संलिप्त 05 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। दोपहर 3:00 बजे बेऊर थानाध्यक्ष ने यह जानकारी दी।