पटना ग्रामीण: बिहार के 'सिंघम' पूर्व IPS शिवदीप लांडे ने मिथिला हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस का किया आयोजन
ताज सिटी सेंटर स्थित मिथिला हॉल में शुक्रवार शाम 4:00 बजे बिहार के सिंघम कहे जाने वाले पूर्व IPS शिवदीप लांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। शिवदीप लांडे ने कनेक्ट विद शिवदीप ऐप लॉन्च किया है, जिसके जरिए वह बिहार के युवाओं से जुड़ेंगे और उनकी समस्याओं को भी सुनेंगे।