पटना ग्रामीण: पटना स्थित निर्दलीय विधायक शंकर सिंह के आवास के मुख्य गेट पर हुई तोड़फोड़ और नेम प्लेट को भी किया गया क्षतिग्रस्त
पूर्णिया के रूपौली विधानसभा से निर्दलीय विधायक शंकर सिंह के पटना स्थित आवास के मुख्य गेट पर बीती रात अपराधियों ने तोड़फोड़ की और नेम प्लेट को क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे सचिवालय थाना प्रभारी संजीव कुमार ने भी मामले की पुष्टि की है। घटना के समय विधायक शंकर सिंह अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे।