कैमूर पुलिस ने पूर्व में हुई ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी मामले का सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रामगढ़ थाना क्षेत्र में हुई इस चोरी के मामले में पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की ट्रॉली,घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर, लोहे का सीटिंग सामान, प्लास्टिक पाइप और दो वीवो मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है।