गढ़वा: जिला समाहरणालय परिसर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Garhwa, Garhwa | Mar 5, 2024 जिला समाहरणालय परिसर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला उपायुक्त शेखर जमुआर ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। मतदाता जागरूकता के लिए समूह एवं साक्षरता समिति की महिलाओं ने जिला स्तर पर रैली सह मानव श्रृंखला निकाली। स्वीप के तहत इस कार्यक्रम के जरिए मतदान करने को लेकर आम जन में जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है।