गढ़वा: गढ़वा में आगामी लोकसभा आम चुनाव में मतदाताओं को जागरुक करने के लिए आई एम वेरिफाइड वोटर अभियान की हुई शुरुआत
Garhwa, Garhwa | Mar 5, 2024 आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के दृष्टिगत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से संपूर्ण झारखंड राज्य में सोमवार से सोशल मीडिया के माध्यम से आई एम वेरीफाइड वोटर अभियान चलाया गया। उपायुक्त -सह- जिला निर्वाचन पदाधिकारी शेखर जमुआर द्वारा सेल्फी लेकर अभियान की शुरुआत की गई। साथ ही अपर समाहर्ता एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा भी सेल्फी लेकर अभियान की शुरुआत की गई।