गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के डेल्हा बस स्टैंड के समीप से देर रात स्कॉर्पियो वाहन हुई चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
गया शहर के डेल्हा बस स्टैंड के समीप खड़ी एक स्कॉर्पियो वाहन को अज्ञात चोरों ने गुरुवार देर रात चोरी कर लिया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चार पहिया वाहन से आए चोरों में से एक स्कॉर्पियो के पास पहुंचता है, उसे स्टार्ट करता है और आराम से लेकर फरार हो जाता है।