बेलहर: ठाकुरबाड़ी परिसर बेलहर में भाजपा के विधान सभा स्तरीय चुनाव समिति की बैठक का हुआ आयोजन लोक सभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा
Belhar, Banka | Mar 15, 2024 बेलहर ठाकुरबाड़ी परिसर में आज भाजपा के विधान सभा स्तरीय चुनाव समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विधान सभा संयोजक हर कृष्ण पांडे ने की। लोक सभा के सह संयोजक महेश गुप्ता मौके पर उपस्थित थे। बैठक का संचालन बेलहर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार उर्फ विनोद सिंह ने किया। बैठक में लोक सभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गई।