बेलहर: दामजोर गांव में सशस्त्र सीमा बल ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर 60 मरीजों का किया गया इलाज
Belhar, Banka | Mar 13, 2024 प्रकांड क्षेत्र के दामजोर गांव में बेलहर सशस्त्र सीमा बल ने आज कमांडेंट मनीष कुमार के निर्देश पर और असिस्टेंट कमांडेंट मनीष खंडेलवाल के नेतृत्व में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। जिसमें चिकित्सा पदाधिकारी मनीष खंडेलवाल ने 60 मरीजों का इलाज किया और चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में कंपनी कमांडर वीरेंद्र कुमार एवम् सीमा बल के ने जवान उपस्थित थे।