बेलहर: चकबारा घाट पर बालू माफिया द्वारा पुलिस पर किए गए हमले के मामले में 05 लोग गिरफ्तार 03 ट्रैक्टर मालिकों के खिलाफ केस दर्ज
Belhar, Banka | Mar 14, 2024 चकबारा बालू घाट पर पुलिस पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने चकबारा गांव के गुलशन कुमार और सुरा गांव के चतुरानन कुमार, ब्रजेश कुमार, दीपक कुमार और रविंद्र कुमार को गिरफ्तार कर आज न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया। जबकि इस मामले में पुलिस ने 05 नामजद और 10 अज्ञात के साथ 03 ट्रैक्टर मालिकों चकवारा के धनंजय यादव, एम पी यादव और दिलीप यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है