पटोरी: जोरपुरा में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ धूमधाम से शुरू, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
शाहपुर पटोरी प्रखंड के जोरपुरा स्थित हनुमान मंदिर के समीप सोमवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कलश यात्रा हवासपुर काली मंदिर परिसर से विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ प्रारंभ हुई।