भीनमाल में उफनती वणधर नदी की रपट पर पलटी जीप, पुलिस के त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा
जालौर जिले के भीनमाल क्षेत्र में सोमवार देर रात ओर मंगलवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के बाद वणधर नदी में पानी की आवक बढ़ गई। इसी दौरान रपट पार करते समय एक जीप पलट गई। सूचना पर भीनमाल पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से जीप को बाहर निकलवाया। जीप में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।