आज़मगढ़: सम्मोपुर हाईवे के पास संदिग्ध हालत में मिली वेल्डिंग मैकेनिक की लाश, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
रानी की सराय थाना के सम्मोपुर में NH के समीप शनिवार की देर रात को संदिग्धावस्था में पुलिस ने वेल्डिंग मैकेनिक 32 वर्षीय सिंटू सरोज का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का मानना था कि रात में अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से मौत हो गई। परिजनों को सूचना दी गई। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन मौत को संदिग्ध परिस्थिति में होना बता रहे हैं।