आज़मगढ़: पुराखिजिर में हाता में बूचड़खाना में पुलिसछापेमारी में 5 गिरफ्तार, 3 फरार, 320 किलो मवेशियों के मांस, 29 जीवित पशु बरामद
मुबारकपुर थाना के मुख्य कस्बा के पुराखिजिर मुहल्ले में हाता में बूचड़खाना चल रहा था। रविवार को पुलिस की छापेमारी में मौके से 05 अभियुक्त मो. जावेद, इरशाद अहमद, समेत अन्य गिरफ्तार किए गए। जबकि 3 आरोपी फरार हो गए। उनके कब्जे से वध हेतु रखे हुए गाय, भैंस, पड़वा एवं 320 किलो ग्राम मांस बरामद किए गए। वहीं पुलिस कार्यवाही में कुल 29 पशुओं को वध होने से बचाया गया।