आज़मगढ़: महुला में अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, 8 वर्षीय किशोरी की झुलसकर हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत महुला गांव में रविवार को अज्ञात कारणों से एक घर में आग लग गई । आग ने भयंकर रूप अख्तियार कर लिया और देखते ही देखते घर जलकर खाक हो गया । वही घर में सो रही एक 8 वर्षीय किशोरी की झुलसकर मौत हो गई जबकि अन्य परिजन भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।