घाटोल: खमेरा में वेगड़ा कलाल समाज की बैठक आयोजित, नवीन कार्यकारिणी का गठन
घाटोल उपखण्ड के खमेरा मे गोपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में वेगडा कलाल समाज की उपशाखा घाटोल की बैठक आयोजित की गई। सोमवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार बैठक के दौरान नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। वेगड़ा कलाल समाज संस्थान द्वारा गठित चुनाव पर्यवेक्षक समिति के सदस्यों की उपस्थिति में बैंठक आयोजित की गई। बैठक में उप-शाखा घाटोल के समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।